विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष: रंग लायी अदाणी फॉउंडेशन की पहल, घर-घर पहुंची मोबाइल मेडिकल यूनिट

बड़कागांव के चार हजार से अधिक लोगों को मिला इलाज, अधिकतर महिलाओं को कमजोरी और एनीमिया की शिकायत

25a
25
25b

बड़कागांव। गोन्दलपुरा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड में अदाणी फॉउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट घर-घर पहुंचकर जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क इलाज की सुविधा मुहैया करवा रही है। यूनिट से जुड़े चिकित्सा दल बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर निःशुल्क इलाज कर रहे हैं। पिछले तीन महीनों के दौरान यहां चार हजार से अधिक ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज हुआ है और उन्हें मुफ्त दवाईयां मिली हैं। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में 896, फ़रवरी में 1502 और मार्च महीने में 1689  ग्रामीणों की जांच की जा चुकी है। यह यूनिट बड़कागांव प्रखंड के हरली, चपरी, शिवाडीह, जोराकाठ, गाली, रुदी, सांढ़, अम्बाजीत, सुकुलखपिया, डोकाटांड़, नयाटांड, सहदा और महुगाई कला समेत अन्य गावों में लगातार भ्रमणशील है। इस यूनिट से उन दूर दराज के क्षेत्रों के जरूरतमंद ग्रामीणों को काफी लाभ मिला है जो कई कारणों से अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते थे। अदाणी फॉउंडेशन ने इन जरूरतमंदों की इस पीड़ा को समझा और इस मोबाइल मेडिकल यूनिट को मुहैया कराया।

ग्रामीणों के शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की हो रही जांच, दवाईयां भी मुफ्त

इस मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और लैब तकनीशियन शामिल हैं। इनकी मदद से ग्रामीणों के शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच की जा रही है। साथ ही बुखार, खांसी, जुकाम, बच्चों की दवाईयां, सेनेटरी नैपकिन, बच्चों के पेट के कीड़े मारने की दवा, विटामिन सी और महिलाओं के अंदर खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन की दवा तथा सिरप का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

एग्जिमा और फंगल इन्फेंशन के भी मरीज मिले

मोबाइल मेडिकल यूनिट के डॉक्टर अर्जुन कुमार ने बताया कि पिछले तीन महीनों के दौरान ग्रामीण इलाकों के भ्रमण के दौरान उन्हें अधिकतर वायरल फ्लू के मरीज मिले। साथ ही एग्जिमा और फंगल इन्फेंशन के भी मरीज पाए गए। वहीं, अधिकतर महिलाओं में कमजोरी और एनीमिया पाया गया। इसके अलावा कुछ गंभीर मरीज भी मिले, जिन्हें बेहतर अस्पतालों में तुरंत इलाज कराने की सलाह दी गयी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/78hy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *