अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल ने 21 जून को नौंवें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर की बैठक

003
हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख): I अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल ने 21 जून को नौंवें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देशा दिये।
उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सभी संबंधित विभागों ने एक टीम के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सफल बनाना है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 29 मई से 31 मई 2023 तक शारीरिक शिक्षा विभाग की पीटीआई व डीपीआई द्वारा ताउ देवी लाल स्टेडियम के एथलैटिक ग्राउंड में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में आयूष विभाग के योग विशेषज्ञ व आयूष योग सहायक भी सभी को प्रशिक्षित करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का समय सायं 6 बजे से 7.30 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि 5 जून से 7 जून तक जिले के सारे स्कूलों में आयूष विभाग के योग विशेषज्ञ व योग सहायक, योग समितियों के योग शिक्षक, खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुकत ने बताया कि 9 से 11 जून तक जिला एवं ब्लाॅक स्तर के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, पंच, अन्य निर्वाचित सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट एवं इच्छुक नागरिकों को जिला के आयूष विभाग के योग शिक्षकों,शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों, पीटीआई, डीपीआई, खेल विभाग के योग्य ट्रेनर, पुलिस विभाग के प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा खेल के मैदान, व्यायामशाला व स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 14 जून से 16 जून तक जिला स्तर पर मंत्रीगण, सांसद, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, निर्वाचित सदस्य, एनसीसी कैडेट, स्काउट कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र के स्टाफ एवं इच्छुक नागरिकों को योग प्रशिक्षण, योग शिक्षकों,शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों, पीटीआई, डीपीआई, खेल विभाग के योग्य ट्रेनर द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरक्त प्रशासन द्वारा योग मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। इस योग मैराथन में स्कूल, कालेज, गुरूकुल, विश्वविद्यालय व जिले के नागरिक, योग संस्थान, पुलिस पर्सनल, एनसीसी कैडेट, एनएसएस, नेहरू युवा केन्द्र, स्काउट एण्ड गाईडस हिस्सा लेंगे। उन्हांेने बताया स्कूली बच्चे अपने हाथों में योग स्लोगन के बैनर लेकर मैराथन में भाग लेंगे।
बैठक में जिला आयूर्वेद अधिकारी डाॅ. दिलीप मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, बीईओ मोरनी अनूप सिंह, बीईओ पिंजौर सीमा रानी, बाॅक्सिंग कोच राजबीर सिंह, आयूष विभग से रीटा मित्तल तथा अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/uzko

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *