राहुल गांधी का सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेसियों ने गाँधी और अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर किया सत्यग्रह मार्च

4

कोडरमा। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के आदेशानुसार दिनांक 4 अप्रैल 2023 को आदरणीय हम सबों के नेता राहुल गांधी का संसदीय सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशरफ अली के नेतृत्व में सत्यग्रह मार्च तिलैया थाना के सामने महात्मा गाँधी के प्रतिमा से मालार्पण कर शुभाष चौक शुभाष चंद्र बोस एवं संविधान रचियता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मालार्पण कर सत्यग्रह मार्च जुलूस शांतिपूर्ण किया गया।जिसमे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशरफ अली, विधानशभा अध्यक्ष सदाम अंसारी, महासचिव संतोष यादव, जयनगर प्रखण्ड अध्यक्ष अरमान खान, जयनगर प्रखण्ड उपाध्यक्ष शब्बीर खान, मारकचो प्रखण्ड अध्यक्ष सोनल कुमार, जिला उपाध्यछ संजय कुमार दास, चन्दावरा प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल कुमार दस, एवं तमाम समस्त युवा कांग्रेस के पदधिकारी एवं कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी,विभिन्न प्रकोष्ट के समस्त अध्यक्ष उपस्थित थे। युवा कांग्रेस के इस पदयात्रा के समर्थन में आज मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा बंटी पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, वरिष्ठ कांग्रेसी आशीष पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद सेठ, पूर्व मुखिया सह वरिष्ठ कांग्रेसी धीरज कुमार, कांग्रेस नेता हुसैन अली उपस्थित हुए। उपस्थित कांग्रेस जनों ने कहा कि अपने नेता श्री राहुल गाँधी जी के समर्थन में देश से तानाशाह सरकार उखाड़ फेंकने का कार्य किया जाएगा।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9trr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *