जरूरतमंदों को कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित: कृषि मंत्री
जरमुंडी के 22023 से अधिक किसानों को मिलेगा सुखाड़ राहत योजना का लाभ
बासुकीनाथ। सरकार ग्रामीणों के साथ किया गया अपना हर वायदा पूरा कर रही है। सरकार क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, उपरोक्त बातें सूबे के कृषि, पशुपालन सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने शनिवार को जरमुंडी प्रखंड परिसर में 22.46 करोड़ रुपये की परिसपंतियों का वितरण करने के दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कही। कृषि मंत्री ने कहा कि विकास को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं। राज्य सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया व इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार प्रत्येक जरूरतमंदों तक कल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए लगातार जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना में जरमुंडी प्रखंड में 22023 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 29 दिसम्बर तक सभी के खाते में 3500 रुपये की राशि स्थानांतरित करा दी जायेगी। प्रखंड के 27 पंचायत में 526 गांव व 35 हजार परिवार है। किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर गेंहू का बीज दिया गया। साबित्री बाई फूले योजना का लाभ दिया जा रहा है। राज्य के नौ लाख बच्चियों के खाते में 19 वर्ष होने पर 40 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिये जायेंगे। पूरे राज्य में चार लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है। वर्ष 2018-19 का फसल बीमा का पैसा किसानों को मिलेगा। जिसमें से अबतक 500 करोड़ में 90 करोड़ की राशि का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। बैंक के अधिकारी से बातचीत हुई है, 310 करोड़ के प्रीमियम पर बैंक किसानों को फसल बीमा की 810 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करेगी। पुरानी पेंशन योजना से सभी को लाभ मिलेगा। किसानों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ मिलेगा। पुलिस को क्षतिपुर्ति अवकाश का लाभ मिलेगा। जरमुंडी में डिग्री कॉलेज में सभी पदों की स्वीकृति दी गयी है, जल्दी ही यहां पढ़ाई शुरू होगी। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जेएसएस अरविंद कुमार ने किया। इस दौरान 415 लाभूकों को 193.51 लाख रूपये केसीसी ऋण वितरित, 373 स्वयंसहायता समूह को 1957 लाख रूपये, बीएसबीएएवाई योजना के छह लाभूकों को 72 लाख रूपए, पारिवारिक लाभ योजना के तहत दो लाभूकों को 0.40 लाख रूपये, दुर्घटना के लिए एक लाभूक को एक लाख, पशुपालन दुधारू गाय पालन हेतु आठ लाभूकों को 9.60 लाख, मत्स्य पालन हेतु छह लाभूकों को 12 लाख रूपये, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना हेतु 20 लाभूकों को एक लाख सहित कुल 831 लाभूकों को 2246.51 लाख रूपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख बसंती देवी, बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, सीओ राजकुमार प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा, नपं उपाध्यक्ष अमित साह उर्फ छोटू साह, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि कुंदन पत्रलेख, श्यामसुंदर मोदी, डा. अमित झा, सोनालाल हेम्ब्रम, वार्ड पार्षद पांचू दास, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव, महामंत्री प्रकाश यादव, विजय यादव, मुकेश यादव, भरत कापरी, पप्पू दर्वे, सौरव यादव, कांग्रेस के प्रदेश डेलीगेट मेंबर अनुज कुमार कुशवाहा, बंटी राव, संतोष यादव, जयकांत मंडल, प्रकाश यादव, रोहित रंजन, कौशल राउत सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3hzm