संताल परगना के पहले सांसद लाल हेंब्रम उर्फ लाल बाबा के शिकारीपाड़ा स्थित आवास पर सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे। कृषि मंत्री ने लाल हेम्ब्रम की पुत्रवधू और पोता को सम्मानित किया। दरअसल कृषि मंत्री कांग्रेस पार्टी के पदयात्रा कार्यक्रम को लेकर शिकारीपाड़ा प्रखंड के पत्ताबाड़ी पहुंचे थे। यहां पताबाड़ी चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पदयात्रा को रवाना किया। उसके बाद कृषि मंत्री पत्ताबाड़ी चौक से सीधे शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरायदाहा गांव पहुंचे। लाल बाबा के वंशजों ने कृषि मंत्री से गांव के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का नामकरण लाल बाबा के नाम से करने की मांग की है। गांव में लाल बाबा की आदमकद प्रतिमा लगाने का आग्रह किया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ackf