मौके पर हुई तीन लोगों की मौत ,पायलट ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान
जयपुर (खलील कुरैशी) I राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार को भारतीय वायु सेना का मिग-21 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सेना का हेलीकाप्टर बचाव के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है। वायु सेना सूत्रों के मुताबिक, विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।मृतकों के नाम बंशोकौर (45), बंतो (60) और लीला देवी (55) हैं। पायलट राहुल अरोड़ा (25) ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्हें सूरतगढ़ भेजा गया है।लेकिन इस क्रैश में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है. वे प्लेन क्रैश की चपेट में आ गए. एसपी सुधीर ने बताया कि मिग 21 एक घर पर गिरा. फाइटर जेट क्रैश में 4 लोगों की मौत हो गई है. घायल को अस्पताल ले जाया गया है. उसका उचित इलाज किया जा रहा है. बता दें कि हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है. लोग राहत-बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं.
कोर्ट आफ इंक्वायरी का गठन
भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा, “विमान का मलबा हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में एक घर पर गिर गया, जिससे दुर्भाग्य से तीन लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना जानमाल के नुकसान पर खेद व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। पायलट को सूरतगढ़ बेस से करीब 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरामद किया गया।”
घर की छत पर गिरा MIG 21….
जान लें कि हनुमानगढ़ में सेना का फाइटर जेट मिग 21 बेकाबू होकर एक मकान की छत पर जा गिरा. इस हादसे में मिग 21 के परखच्चे उड़ गए. मौके पर विमान के टुकड़े पड़े हुए देखे जा सकते हैं. उनमें आग लग गई है. लोगों ने मौके पर पहुंचकर पायलट और अन्य घायल ग्रामीण को रेस्क्यू किया.
कैसे हुआ हादसा?….
ता दें कि सेना का मिग 21 फाइटर जेट दुर्घटना का शिकार कैसे हुआ इसके कारण का पता अभी नहीं चल पाया है. जांच टीम मौके पर पहुंच गई है. इन्वेस्टिगेशन जारी है. हालांकि, दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलट सरक्षित हैं अब घटनास्थल से लोगों को दर रहने
कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि सेना का मिग 21 फाइटर जेट दुर्घटना का शिकार कैसे हुआ इसके कारण का पता अभी नहीं चल पाया है. जांच टीम मौके पर पहुंच गई है. इन्वेस्टिगेशन जारी है. हालांकि, दुर्घटना में विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं. अब घटनास्थल से लोगों को दूर रहने के लिए कहा जा रहा है.
सूरतगढ़ से भरी थी उड़ान….
वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, फाइटर जेट मिग 21 ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी जिसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया. गौरतलब है कि इससे पहले इसी साल जनवरी में, राजस्थान के भरतपुर में एक ट्रेनिंग के दौरान भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू जेट- एक सुखोई एसयू-30 और एक मिराज 2000 के दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. इसमें एक पायलट की जान चली गई थी. जहां एक लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के मुरैना और दूसरा दुर्घटनाग्रस्त होकर राजस्थान के भरतपुर में गिरा था.
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/syda