हरियाणा सी एम के बयान से गठबंधन में घमासान:अजय चौटाला बोले- मुख्यमंत्री ही बताएं ऐसा क्यों बोला?; जे जे पी प्रदेशाध्यक्ष ने भी आपत्ति जताई

हरियाणा/(वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख) I हरियाणा में भाजपा-जजपा गठंधन में मतभेद सामने आने शुरू हो गए हैं। सीएम मनोहर लाल के बयान ‘सरकार सिर्फ भाजपा की’ वाले बयान पर सियासत में घमासान छिड़ गया है। जजपा ने नाराजगी जाहिर करते हुए गेंद भाजपा के पाले में फेंक दी है।
शनिवार को हिसार के हांसी में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने एक इंटरव्यू में कहा कि सीएम ने किस संदर्भ में ये बयान दिया, इस संबंध में तो वही बता सकते हैं। हमने कभी ये नहीं कहा कि हम भाजपा के सहयोगी हैं। हम सरकार में सहयोगी हैं। निरंतर गठबंधन धर्म ईमानदारी से कर रहे हैं।इस पर पुनर्विचार करना उनका काम है। हम अपने फैसले पर अडिग हैं, वो अपने फैसले पर अडिग हैं। चुनाव के समय पता चला जाएगा।

सी एम के मुंह से निकली या इसके पीछे क्या भावना
वहीं, चंडीगढ़ में आज जजपा के संगठन की मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम के बयान पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि अभी तक वे गठबंधन सरकार ही कहते रहे हैं। पहली बार वे ऐसा बोले हैं, पता नहीं उनके मुंह से निकल गई या इसके पीछे उनकी भावना क्या है, वो जानते हैं।

 सी एम के बयान पर आपत्ति
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन जरूरतों के हिसाब से है। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल से चल रहा है और आगे भी चलेगा। हमने पहले भी सरकार साझा की है। मैं यह मानकर चलता हूं कि सरकार गठबंधन की है। हमें सीएम के बयान पर आपत्ति है।

सीएम को बयान नहीं देना चाहिए
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि काम सीएम ही करते हैं। ऐसा बयान सीएम को नहीं देना चाहिए। चुनाव के समय ही चुनाव किस प्रकार लड़ना है, इस पर दोनों पार्टियां चर्चा करेंगी। राजस्थान के चुनावों पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी तैयारियां चल रही हैं।

2019 में हुआ था गठबंधन
हरियाणा में भाजपा और जजपा का गठबंधन 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद हुआ था। इन चुनावों में भाजपा को 40, जजपा को 10 सीटें मिली। सरकार बनाने के लिए भाजपा को 46 सीटें चाहिए थीं। इसलिए भाजपा ने बहुमत न मिलने पर जजपा के समर्थन से सरकार बनाई। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8snn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *