आदिवासी महासम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो लेंगे भाग

IMG-20230316-WA0056

जामताड़ा। आजसू पार्टी की ओर से 19 मार्च को जामताड़ा के नारायणपुर मुख्यालय स्थित डाक बंगला मैदान में आदिवासी महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी जोर-शोर से जारी है। आदिवासी महासम्मेलन में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होंगे। वही प्रसिद्ध संथाली कलाकार बबलु हांसदा भी कार्यक्रम में अपने जौहर दिखाएंगे ।आदिवासी महासम्मेलन की तैयारी को लेकर जामताड़ा में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव तरुण गुप्ता ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में तरुण गुप्ता ने कहा कि आदिवासी महासम्मेलन में आदिवासी समाज के बुद्धिजीवियों और पद धारकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो और प्रवक्ता देवशरण भगत भी शामिल होंगे ।वही बताया गया कि कार्यक्रम में लगभग 5000 आदिवासी कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।तरुण गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा के लिए आदिवासी महासम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को आज तक सिर्फ ठगा गया है। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के राज में बालू माफिया ,पत्थर माफिया आदि ही हिम्मत दिखाते हैं जबकि आम जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rc3q

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *