दुमका/ रानीबहाल/सदर प्रखंड के रानीबहाल पंचायत के रानीबहाल पालटोला के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार 24 पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन शुभारंभ हुआ इससे पूर्व यहां सैकड़ों ग्रामीणों ने कलश यात्रा के साथ ग्राम परिक्रमा कर दुर्गा मंदिर में गंधा दिवस के साथ 24 पहर शुरू किया गया। आज देर शाम यहां प्रख्यात कीर्तनिया शारदा माझी एवं रवीन्द्र नाथ गोस्वामी का पाला कीर्तन होगा।जिसकी जानकारी रानीबहाल आयोजन कमिटी ने दिया है।