देवघर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर जिला सम्मेलन कार्यालय उद्घाटन स्थानीय बस स्टैंड के समीप किया गया है ।और साथ ही साथ जिला सम्मेलन का पोस्टर विमोचन किया गया है ।
उद्घाटन के शुभ अवसर पर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला प्रमुख डॉ राजेश, विभाग संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार,जिला सम्मेलन के सह व्यवस्था प्रमुख शुभम खवाड़े सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे । 22 जनवरी को एक दिवसीय जिला सम्मेलन देवघर महाविद्यालय के मुख्य सभागार में करने जा रही है इस जिला सम्मेलन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न प्रखंडों से छात्र व छात्रा और शिक्षक प्रतिनिधि 1000 की संख्या में भाग ले रहे हैं ।
जिला सम्मेलन एबीवीपी अमृत महोत्सव का एक कार्यक्रम है । जिला सम्मेलन का स्वरूप रहेगा है सुबह 8:00 बजे एकत्रीकरण व जलपान और पंजीयन ।उद्घाटन सत्र,प्रस्ताव सत्र, शोभा यात्रा और खुला अधिवेशन का कार्यक्रम किया जाने की योजना है।इस अवसर पर नगर विस्तारक प्रदुमन यादव ,सत्संग कॉलेज अध्यक्ष कुंदन कुमार, सोनाराठरी नगर मंत्री चंदन कुमार,कॉलेज उपाध्यक्ष सैलेश चौधरी ,प्रभाकर ठाकुर इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता महजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pq06