अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देवघर महाविद्यालय में दिया धरना 

आखिर किनका है आशीर्वाद उजागर होने के बाद भी नहीं की जा रही है कार्रवाई

IMG-20230208-WA0009
देवघर। मामला कोई भी इन दिनों सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। बीते दिन मामला उजागर होने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। इंसाफ मिले इस से लेकर मंगलवार को भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर महाविद्यालय इकाई के द्वारा देवघर महाविद्यालय अध्यक्ष गौरव राज व श्वेतांशु मिश्रा के नेतृत्व में जैक कर्मी बालेश्वर मांझी का मानदेय अवैध निकासी को लेकर देवघर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर उपस्थित अभाविप देवघर विभाग के विभाग संयोजक शुभम राय ने कहा कि देवघर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य बसंत कुमार गुप्ता का सिर्फ स्थानांतरण कर विश्वविद्यालय द्वारा भ्रष्टाचार के मामले को पूरी तरह से दबाने की साजिश है। पिछले कई वर्षों के लूट को सिर्फ स्थानांतरण कर भ्रष्टाचार को साजिश के तहत दबाने मे लगी है जो बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  बालेश्वर मांझी के मामले में संलिप्त प्राचार्य, लेखापाल, वर्सर के साथ-साथ इससे संलिप्त सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द निलंबित किया जाए अन्यथा अभाविप चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण शर्मा और विनय राय ने कहा कि इस भ्रष्टाचार को लेकर जांच कमेटी में आए सदस्यों को भी विषयों से साक्ष्य के साथ अवगत कराया गया था साथ ही मांग पत्र भी सौंपा गया था लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी अपने कार्य पद पर टिके हुए हैं और ना ही किसी प्रकार की कार्यवाही हुई है इसलिए जल्द से जल्द भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों को निलंबित किया जाए अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। कॉलेज मीडिया प्रभारी अभिजीत सिंह ने कहा कि इस विषय को लेकर कुलाधिपति, राष्ट्रपति को साक्ष्य के साथ आवेदन लिखा जाएगा,अभाविप हर मोर्चे पर शिक्षण संस्थान को भ्रष्टाचार, व्यवसाय का अड्डा बनाने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। मौके पर शुभम् सिंह, सौरभ कुमार, श्वेतांक मिश्रा, भास्कर राय ,सत्यम सिंह ,संदीप साहू ,सुदर्शन सिंह,गगन राय, संदीप, दिवाकर कुमार, आशुतोष राय ,कुंदन सिंह ,आदित्य रॉय, गौरव ठाकुर ,सौरभ सिंह ,तुषार भारद्वाज ,धर्मेंद्र राय मोहन कुमार ,अमर कुमार राय, अनुज कुमार, भग्गू दास आदि उपस्थित थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pgk3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *