बेहतर पढ़ाई के लिए शुभम कुमार को लैपटॉप देने का किया घोषणा।
मैट्रिक परीक्षा में राज्य में चौथा एवं जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को किया सम्मानित।
बेरमो /चंद्रपुरा I चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो निवासी भोला प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार ने झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में चौथा स्थान एवं जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसे लेकर बुधवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री के पुत्र अखिलेश उर्फ राजू महतो उनके आवास तेलो पहुँचकर गुलदस्ता व शॉल ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दिया। कहा की मेरे पिता जी का सपना था कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें पढ़ाई के मामले में आगे आएं आज इन सभी बच्चो ने राज्य एवं जिला में शानदार प्रदर्शन कर उनका सपना पूरा करने का कार्य किया है। जिस तरह मेरे पिता अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चो को सम्मानित व पुरस्कृत किया करते थे उस परंपरा को जारी रखते हुए शुभम कुमार को आगे बेहतर पढ़ाई करने के लिए लैपटॉप जल्द से जल्द मुहैया करवा दूंगा। इस दौरान जेएनएनएय के अध्यक्ष गणेश बरनवाल, दिवंगत शिक्षा मंत्री का भतीजा, दिवाकर महतो के अलावे, शंभु वर्णवाल, गोविंद साव, संतोष सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिवलाल महतो, अशोक कुमार, सोनू कुमार, रजनीश कुमार, नरेश कुमार, झारखण्डी प्रसाद वर्णवाल, अनिल कुमार प्रयाग हजाम, दीपू वर्णवाल समेत काफी संख्या में लोग थे।