मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरिडीह जिला आगमन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

पूरे जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम किया गया है

khatiani-johar-yatra
गिरिडीह। मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन के गिरिडीह जिला आगमन को लेकर सभी प्रकार प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालक दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों एवं गश्ती दल तथा चिकित्सा दलों की प्रतिनियुक्ति भी की जा चुकी है। इसके अलावा पूरे जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। सभी पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया है। दिनांक 18.01.23 को माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली विभागीय समीक्षा तक बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इसके अलावा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को सुरक्षात्मक पहलू पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। ताकि माननीय मुख्यमंत्री के आगमन में किसी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न नहीं हो। इसके अलावा जिला नियंत्रण कक्ष में विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xlaa

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *