बासुकीनाथ में अखिल भारतीय तेली महासभा की बैठक

IMG-20230203-WA0054
बासुकीनाथ। बासुकीनाथ स्थित मंडल धर्मशाला में शुक्रवार को अखिल भारतीय तेली महासभा की कोर कमेटी की एक बैठक महासभा के वरीय पदाधिकारी अनूप लाल मंडल के अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में समाज के आर्थिक, समाजिक, राजनीतिक उन्नयन पर चर्चा हुई। अनूप मंडल ने शिक्षा व कौशल विकास पर जोर दिया। समाज के वरीय सदस्य सहदेव मंडल ने कहा कि आगामी पांच फरवरी को मंडल धर्मशाला प्रांगण में तेली साहू समाज की जिला स्तरीय एक बैठक सुनियोजित की गई है। जिसमें मुख्य रूप से जिला भर से तेली साहू समाज के प्रबुद्ध जनों एवं जरमुंडी प्रखंड के तमाम तेली साहू समाज से लोगों की उपस्थिति होगी। इस बैठक में बाल विवाह जैसी समाजिक कुरूतियों को हटाने और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, नारी सम्मान बेटियों को आगे आने एवं हर मोर्चे में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से विजय मंडल, हलधर दास, पवन कुमार, अशोक मंडल, शंभू मंडल, आशीष कुमार सहित दर्जनों अन्य शामिल थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nvn2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *