प्रशिक्षण प्राप्त कर भागलपुर आने पर भागलपुर जिला के सभी लायन सदस्यों को किया गया सम्मानित

IMG-20230221-WA0085
भागलपुर। लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर गोल्ड के वरीय सदस्य, बिहार एवं झारखंड के कुछ क्षेत्रों के 150 से ज्यादा क्लब एवं 5000 हजार से ज्यादा लायन सदस्यों के समूह को आगामी लायनेस्टिक वर्ष 2023-24 के जिलापाल के रुप में नेतृत्व प्रदान करने वाले लायन बिनोद अग्रवाल को लायन अन्तरराष्ट्रीय हेडक्वार्टर ओक ब्रुक, शिकागो में 210 देशों के 700 से ज्यादा आगामी लायनेस्टिक वर्ष के जिलापाल के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। लायनेस्टिक वर्ष 2023-24 के लिए अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. पाटी हिल होंगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर भागलपुर आने पर भागलपुर जिला के सभी लायन सदस्यों द्वारा सामुहिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन हिन्दुस्तान क्लब, भागलपुर में किया गया । विभिन्न क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं उनकी टीम के द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर.आने वाले जिलापाल का स्वागत किया।इस अवसर पर लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर गोल्ड के वरीय सदस्य, बिहार एवं झारखंड के कुछ क्षेत्रों के 150 से ज्यादा क्लब एवं 5000 हजार से ज्यादा लायन सदस्यों के समूह को आगामी लायनेस्टिक वर्ष 2023-24 के जिलापाल के रुप में नेतृत्व प्रदान करने वाले लायन बिनोद अग्रवाल को लायन अन्तरराष्ट्रीय हेडक्वार्टर ओक ब्रुक, शिकागो में 210 देशों के 700 से ज्यादा आगामी लायनेस्टिक वर्ष के जिलापाल के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ। लायनेस्टिक वर्ष 2023-24 के लिए अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. पाटी हिल होंगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर भागलपुर आने पर भागलपुर जिला के सभी लायन सदस्यों द्वारा सामुहिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन हिन्दुस्तान क्लब, भागलपुर में किया गया । विभिन्न क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं उनकी टीम के द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर.आने वाले जिलापाल का स्वागत किया। इस अवसर पर जोनल चेयरपर्सन लायन गोपाल खेतडीवाल ने आगामी जिलापाल के बारे में बतलाया ।एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर लायन डाॅ.पंकज टण्डन ने स्वागत के उपरांत बतलाया कि 2023-24 भागलपुर लायनवाद के लिए सुनहरा पन्ना होने जा रहा है ।भागलपुर के सभी लायन एकजुट होकर सेवा की ऐसी अद्भुत मिसाल पेश करेंगे जिससे आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा। लायन्स क्लब भागलपुर राॅयल के अध्यक्ष लायन आलोक सिंघानिया, लायन्स गोल्ड के अध्यक्ष लायन चिण्टु अग्रवाल, लायन्स भागलपुर के उपाध्यक्ष लायन मनोज कुमार शर्मा, लायन्स फेमिना की अध्यक्ष लायन रश्मि अग्रवाल, लायन्स सिल्क सिटी के अध्यक्ष लायन प्रणव सुचन्ति, लायन्स प्राइम से अंशु अग्रवाल, लायन्स होराइजन के अध्यक्ष लायन सुशील कुमार सिंह, रीजनल चेयरपर्सन लायन उज्जैन कुमार मालु ,जोनल चेयरपर्सन लायन सुरेश कुमार भिवानीवाला, लायन सुमित जैन, लायन गोपाल खेतडीवाल ने बथाई देते हुए अपने अपने संबोधन में आने वाले वर्ष में पूर्ण सहयोग का वादा किया। आने वाले जिलापाल लायन बिनोद अग्रवाल ने अपने धन्यवाद में आगामी वर्ष का अपना स्लोगन ” डेडिकेटिड एक्शन – डिवाइस विजन” पर चर्चा की और सभी लक्ष्यों का आभार व्यक्त किया। पर्यावरण, युवा शक्ति, परमानेन्ट सेवा सुविधा, महिला प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर सभी क्लब कार्य करेंगे ।अधिक से अधिक लायन सदस्यों का एलसीआईएफ में अपना सहयोग होगा। अभिषेक अग्रवाल मेमोरियल ट्राॅफी एवं अभिषेक अग्रवाल एवार्ड की घोषणा की जाएगी। आगामी 18-19 मार्च 2023 को पटना के उत्कृष्ट प्रशाल में लायन्स इन्टरनेशनल जिला 322 ई का वार्षिक अधिवेशन होगा। जिसमें बिहार और झारखंड के अधिक से अधिक सदस्यगण उपस्थित हों । लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम सेवा के नये मायनों को स्थापित करने का लक्ष्य तय करता है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rj0p

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *