बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया….

9

देवघर I उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि श्रावणी मेला आरंभ होने से पूर्व आज दिनांक 02.07.2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 6,58,925 के अलावा नेपाली रुपिया 855, भूटानी नेगुलत्रम 005, नाइजरिया नायरा-200 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पहले 15 जून 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी दानपत्रों को खोला गया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xjwl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *