गिरिडीह। आजसू पार्टी के डुमरी प्रखण्ड सचिव सह सांसद प्रतिनिधि महेश महतो ने गिरिडीह में लाइसेंसी शराब प्रतिष्ठान द्वारा मनमाने ढंग से अंकित मूल्य से अधिक कीमत लेने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले को लेकर उन्होंने इसकी जानकारी मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ,गिरिडीह डीसी,भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी,गिरिडीह पुलिस व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को सोशल मीडिया द्वारा वीडियो शेयर करते हुए जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।हालांकि दुकान बदडीहा में किस नाम से है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।लेकिन मामला जिले में चर्चा का विषय बन चुका है। भेजे गए वीडियो में किंग फिशर की बोतल के लिए ₹170 की जगह ₹200 लेने की बात बताई जा रही है।जिसे लेकर खरीददार और दुकान में मौजूद विक्रेता के बीच दर को लेकर तू तू मैं मैं होती दिख रही है।