कड़कड़ाती ठंड के बीच ट्रस्ट ने गरीबों के बीच बांटा कंबल

 जामताड़ा।  कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए गरीब असहाय निर्धन लोगों को ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वधान में सोसायटी फॉर ब्राइट फ्यूचर के सहयोग से जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत बागजोरी गांव में गरीब असहाय महिलाओं के बीच ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी एवं समाजसेवी बरकत अंसारी के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। कमल पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और संस्था के लोगों को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी ने बताया कि जामताड़ा जिले के विभिन्न गांव में ठंड से बचाव के लिए कंबल बांटे जा रहे हैं । जिले भर में यह समाज सेवा के तहत लोगों को खुशी दे रहा है लॉकडाउन के समय में गरीबों को राशन वितरण कर लोगों की सहायता भी की गई थी। लगातार जामताड़ा जिले भर में हुमन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से शिक्षा स्वास्थ्य पानी के लिए पानी टंकी का निर्माण गरीबों को रहने के लिए आवास सहित अन्य कई जरूरत के सामान मुहैया कराई जा रही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ayks

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *