स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष 2211 के कर्मचारियों में खुशी का माहौल

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद दस माह से लंबित वेतन का आवंटन किया गया रिलीज

देवघर जिले के 86 कर्मचारियों के लिए मिला 8.4 करोड़ रुपए का आवंटन

FB_IMG_1671653031739

देवघर। लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्षरत स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष 2211 के कर्मचारियों को वेतन मिलने की आशा जगी है। आखिरकार मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद 2211 शीर्ष के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए विभाग ने आवंटन निर्गत कर दिया है। ज्ञात हो कि देवघर जिले के स्वास्थ्य विभाग के 86 कर्मचारियों सहित राज्य के सैकड़ों कर्मचारियों को फरवरी 2022 से आवंटन के अभाव में वेतन भुगतान नहीं किया गया था। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में सभी कर्मचारी लगातार आंदोलन रत थे। मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा के दौरान 16 दिसंबर को परिसदन देवघर में श्री मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर मांग पत्र सौंप कर गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने गंभीरता से इनके बातों को सूनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया था और पांच दिनों के अंदर देवघर जिले सहित पूरे राज्य के आवंटन निर्गत कर दिया गया। आवंटन आते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी खुशी से झूम उठे। देवघर जिले को 17.10 करोड़ की जगह 8.4 करोड़ का आवंटन मिला है। उम्मीद है जल्द ही बाकी आवंटन भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ आवंटन उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। वहीं संगठन सिविल सर्जन देवघर से जल्द सभी कर्मचारियों के खाते में वेतन भुगतान की मांग करती है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vust

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *