आंगनवाड़ी सेविका ने महिला पर्यवेक्षिका पर लगाई मनमानी‌ एवं शोषण का आरोप

कई वर्षों से जमी है एक ही प्रखंड में दो महिला पर्यवेक्षिका

IMG-20221223-WA0102

मेहरमा। प्रखंड सह अंचल परिसर में शुक्रवार को प्रखंड की आंगनवाड़ी सेविका ‌ने अपनी कई समस्याओं को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें कई मुद्दों पर चर्चाएं हुई। सर्वप्रथम पदस्थापित दोनों महिला पर्यवेक्षिका के एक ही प्रखंड में लंबे समय तक पदस्थापित बेबी हेंब्रम व गायत्री कुमारी पर मनमानी एवं शोषण करने का आरोप लगाई। सेविका के द्वारा बताया गया कि बीते दो वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष का पोषाहार अनुश्रवण की राशि व मानदेय का भुगतान महिला पर्यवेक्षिका की मनमानी के कारण नहीं कराया गया है। जबकि इस संबंध में महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह से अनुशंसा कराकर जिला समाज कल्याण कार्यालय के साथ ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गोड्डा आगमन पर ज्ञापन सौंपा गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बैठक के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मिलकर पोषाहार एवं मानदेय की राशि भुगतान कराते हुए लंबे समय से पदस्थापित महिला पर्यवेक्षिका को स्थानांतरण करने का मांग की है।‌
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5tn7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *