एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन 22वें दिन भी जारी 

IMG-20230208-WA0019
देवघर। मंगलवार को झारखंड एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ तथा झारखंड पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ के द्वारा आहुत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम दिनांक 17 जनवरी 23 से सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष लगातार आज 22वें दिन एएनएम जीएनएम संघ के जिला सचिव संगीता राजहंस की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें करीब 70 अनुबंध कर्मचारियों ने भाग लिया। इसके अलावा झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी जिला सचिव अरूण प्रसाद यादव,संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र संघर्ष मंत्री विभूति कुमारअरुण चौधरी पूरन पंडित सहित दर्जनों नियमित कर्मचारियों ने अनुबंध कर्मचारियों के समर्थन में आकर नारा लगाए। बैठक में आरती कुमारी, मंजू दूदू, विपिन कुमार ब्रह्मचारी, अजय कुमार, पुनीत कुमार, आशा देवी, प्रज्ञा कुमारी, अमर ज्योति सहित दर्जनों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से देवघर जिले की चिकित्सा व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7vww

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *