बजट में न किसानों, न नौजवानों और ना ही आम आदमी के लिये नही कोई प्रावधान
देवघर। ससंद में पेश किया गया 2023 का आम बजट से ये साफ दर्शित होता है की ये बजट मोदी सरकार द्वारा 8 बार पेश किए बजट के समान ही है। बजट में आम आदमियों के हित का ख्याल नहीं रखा जाना दूरभाग्यपूर्ण है। ये बजट आगामी चुनवों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है।बजट में न किसानों का और ही नौजवानों के लिए और ना ही आम आदमी के लिये नही कोई प्रावधान। पूँजीपतियों को कैसे लाभ मिले इसका पूरा ख्याल रखा गया है। पूर्व की तरह घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों के सपनों को एक बार फिर सरकार दिखाया है। ये तय है की देश के मिडिल क्लास महंगाई, गरीबी व बेरोजगारी की मार से परेशान नजर आएंगे जमीनी हकीकत है की 100 करोड़ से अधिक जनता का फिर से उम्मीद के सहारे रहेंगे जैसे पहले था।बजट पर उक्त प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी, झारखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने व्यक्त की।