काठीकुंड/ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख विमला नीपु सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपप्रमुख अल्बिनुस किस्कु,प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार,अंचल अधिकारी अमर जॉन आइंद्,चिकित्सा प्रभारी अरविंद दास,विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन,सीडीपीओ गीता अल्बिना बेसरा सहित सभी विभागीय कर्मी मौजूद थे. बैठक में 11.700 किलोमीटर लंबे राजदाहा- फुलझिंझरी पथ का प्रस्ताव पास किया गया. बैठक में जेएसएलपीएस,प्रधानमंत्री आवास,मनरेगा,बालविकास सहित अन्य योजनाओं व विभागों की क्रमवार समीक्षा की गयी. क्षेत्र के विकास कार्यो व अन्य मुद्दों पर अहम चर्चा की गयी.