देवीपुर। देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजनत्री के निर्देश के आलोक में देवीपुर सीओ सुनील कुमार के आदेशानुसार बढ़ते ठंड को देखते हुए सभी राजस्व उपनिरीक्षक अपने-अपने हल्का क्षेत्र में 24 दिसम्बर से लगातार सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय स्थित देवीपुर चौक पर, शंकरपुर रेलवे स्टेशन, देवीपुर एम्स गैट पर, कांशीडीह चौक पर आलाव जलाया जा रहा है। वहीं बता दें कि लोग प्रखंड, थाना एवं बाजार के लिये देर शाम तक रहतें हैं। जहाँ लोगों को ठंड ना लगे जिसके लिये आलाव जलाया जा रहा है। वहीं देवीपुर एम्स में अहले सुबह 04 बजे से लोग इलाज कराने के लिये लाईन लगाते हैं। ठंड को देखते हुए सीओ ने एम्स के बाहर आलाव की व्यवस्था की गई। वहीं शंकरपुर रेलवे स्टेशन में भी ट्रेन पकड़ने के लिये पेसेनजर आतें हैं। वहाँ भी आलाव की व्यवस्था की गई। मौके पर सांसद प्रतिनिधि अविनाश महतो, देवघर विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार, राजेश मंडल, भाजपा नेता संदीप राय, प्रमोद सिंह, संतोष भारती, राकेश कुमार, गौतम सिंह, विश्वजीत कुमार, पुरुषोत्तम झा, दुखन यादव, पीला मंडल, अमित कुमार, रंजीत झा, प्रशांत कुमार, चंद्रमोहन कुमार, सुमन कुमार, अजीत मोदी, पुरुषोत्तम झा, अमित कुमार, सुनील मोदी, रंजीत दास, उदय कुमार, विकास कुमार, सुभाष कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ywof