अनुमंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था, लोगों में खुशी

7

रक्सौल। शहर के अनुमंडलीय अस्पताल में विगत मार्च महीनें में रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मिलकर तथा विधानसभा सदन के माध्यम से भी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के कमियों को निराकरण हेतु प्रश्न किया था। जिसके बाद रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण उन्होंने किया। इस दौरान उनके द्वारा मांग किये गए अल्ट्रासाउंड मशीन को अस्पताल में उपलब्ध देखा तो उन्हें खुशी हुई, जिसे उन्होंने एक आत्मिक सुख की अनुभूति बताया। उन्होंने कहा कि अब मेरे रक्सौल वासियों को अल्ट्रासाउंड करवाने हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आईसीयू सहित अन्य इकाइयों का निरीक्षण किया और अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन को कहा कि हर गरीब असहाय को अस्पताल में बेहतर इलाज मिले। इसके लिए तत्पर रहना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों की कमी है, वह भी जल्द पूरी हो जाएगी। इस संदर्भ में उनकी बात स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रत्यय अमृत से हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल की हर कमी को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उसके बाद उन्होंने अपील किया कि सभी रक्सौल विधानसभा वासियों से आग्रह है कि आप अब अल्ट्रासाउंड अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल में ही करवाएं। इस मौके पर यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, भाजपा जिला महामंत्री अजय पटेल, जिला प्रवक्ता सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीर रंजन, जिला कार्यालय मंत्री रवि गुप्ता समेत कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gf9g

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *