महामहिम राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन का हुआ देवघर आगमन

महामहिम ने द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया

उपायुक्त ने भेंट स्वरुप प्रदान किया स्मृति चिन्ह

12
11
13
14

देवघर I बुधवार को महामहिम राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन का देवघर आगमन हुआ।इस दौरान पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत महामहिम राज्यपाल महोदय देवघर परिसदन पहुँचे,जहां उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट,उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन को देवघर परिसदन परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बैधनाथ का पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।इससे पूर्व तिर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया और महामहिम राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने महामहिम राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलाव पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट,उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी दीपांकर चौधरी,प्रशिक्षु आई.ए.एस अनिमेष रंजन एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।बताते चलें कि महामहिम राज्यपाल दुमका में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सड़क मार्ग से देवघर पहुंचे थे।इसके बाद उनका काफिला वासुकीनाथ होते हुए दुमका प्रस्थान कर गया।विधिब्यवस्था को लेकर पूर्व से ही उपायूक्त मंजुनाथ भजंत्री के निर्देश पर पूरी तैयारी की गई थी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nyxr

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *