शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की शव यात्रा में उमड़ी जनसमूह
डुमरी। सत्तारूढ़ दल झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता सह डुमरी विधानसभा से लगातार 4 बार प्रतिनिधित्व करने वाले झारखंड के वर्तमान शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की शवयात्रा जैसे ही डुमरी अनुमंडल परिसर पहुंची,वहां उपस्थित लोगों की हुजूम अपने लोकप्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी।उमड़ा जनसैलाब जगरनाथ महतो की लोकप्रियता एवं व्यवहार कुशलता को दर्शाता था।इस दौरान उपस्थित जनसमूहों द्वारा जब तक सूरज चांद रहेगा टाइगर जगरनाथ महतो तेरा नाम रहेगा,टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहे आदि गगनभेदी नारों से इलाका गुंजायमान रहा।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जैसे ही शव यात्रा नावाडीह से डुमरी सीमा में प्रवेश किया, वैसे ही सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों द्वारा शव लदे वाहन में फूलों की वर्षा कर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई।लोगों का हुजूम ऐसा कि अनुमंडल परिसर में पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी। अनुमंडल परिसर में शव वाहन पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात उपस्थित झामुमो सहित विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई।जबकि काफिले के साथ सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं बेरमो विधायक अनुप सिंह साथ चल रहे थे।डुमरी अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य सोनू, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी गिरिडीह के झामुमो जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष हजारीबाग शम्भु यादव डुमरी प्रमुख उषा देवी देवघर के झामुमो जिला अध्यक्ष संजय वर्मा झामुमो नेता रेखा मंडल झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो झामुमो नेता भोला सिंह,बरकत अली,कैलाश चौधरी,डेगनारायण महतो, चांदी महतो,मृत्युंजय जायसवाल,पंकज महतो,उपेन्द्र महतो,राजकुमार मेहता,मुमताज अहमद, भाजपा के प्रशांत जायसवाल,जीवाधन महतो,अशोक ओझा उर्फ बबलू ओझा,कृष्णकांत शर्मा,आजसू की विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी,डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, जिप सदस्य बैजनाथ महतो छोटू,जिप सदस्य चंचला देवी, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा,अनुप पांडेय, मुखिया जागेश्वर महतो, मुखिया सुबोध यादव,जगरनाथ ठाकुर, कांग्रेस नेता सुखदेव सेठ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगाधर महतो,घनश्याम सिंह,कुवियुमो केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो,भाकपा माले के राजेश यादव,राजेश सिन्हा,पप्पू खान, जिला सचिव पूरन महतो, प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो, प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष डीलचंद महतो आदि हजारों झामुमो कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ साथ गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेणु, एसडीएम प्रेमलता मुर्मू,डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार, बगोदर एसडीपीओ नौशाद आलम,साइबर सेल के अदिकांत महतो, मेजर सार्जेंट राजेश रंजन, बीडीओ डुमरी सोमनाथ बंकिरा, सीओ धनंजय गुप्ता, इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी, डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार, निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार, मधुबन थाना प्रभारी राजू मुंडा,पीरटांड़ थाना प्रभारी डिलशन बिरूवा आदि उपस्थित थे।