पांच लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण एवम् दस योजनाओं का हुआ शिलान्यास

हेमंत सोरेन की सरकार केवल वायदे ही नहीं करती उसे धरातल पर भी ला रही है: चंपई सोरेन

10
10a

बेरमो / नावाडीह प्रखंड  के ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत के बाजार टांड में  सोमवार  को माननीय मंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, कल्याण विभाग एवम् परिवहन मंत्री चंपई सोरेन एवम् उत्पाद व मध निषेध मंत्री  बेबी देवी ने शिलान्यास समारोह के दौरान प्रखंड स्तर पर करोड़ों रुपये की लागत से कल्याण विभाग द्वारा सरना स्थल, जाहेर थान,कब्रिस्थान एवम् मांझी हाउस निर्माण कार्य का ऑनलाईन शिलान्यास किया.इस बीच मंत्री ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत कलावती देवी, सुनीता कुमारी, इंदुबाला देवी,खेमिया देवी एवम अविनाश कुमार को  50,000-50,000 हजार रूपए का चेक वितरण किया। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले निरंजन महतो एवम आबिद राय  को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन ने अपने संबोधन के दौरान सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि, सूबे में सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार सिर्फ वायदे नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटी हुई है. पाँच सौ बंद विद्यालय का पुन: खुलवाने का काम किया ,प्रखंड के सभी कर्मचारी गण के पंचायत में बैठाना शुरू कर दिया ,जिससे हर योजनाओं से लाभांवित सीधे जनता को मिल रही है । साथ ही उन्होने पूर्व शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो को याद करते हुए कहा कि वे जनता के हित में हमेशा प्रतिबद्ध रहे, उन्होने अपनी प्रवाह न करते हुए क्षेत्र के विकाश के लिए योजनाओं को धरातल पर लाने का काम करते थे उसी का प्रतिफल आज विलंब से शुरू हुवे कार्यक्रम में भी लोगों की भारी भीड़ रही। उत्पाद एवम मध निषेध मंत्री श्रीमति बेबी देवी ने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्व महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी। सभा को  नावाडीह प्रमुख पुनम देवी,बीस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा एवम् पलामू मुखिया जलेश्वरी देवी आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत संगीत पर नृत्य करते हुए परंपरागत रीति से मंत्रीगण एवम् अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ संजय सांडिल्य ने किया । मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ सतीश झां ,उप प्रमुख हरिलाल महतो,जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू,,मुखिया संघ अध्यक्ष विश्वनाथ महतो,नावाडीह चिकित्सा प्रभारी कामेश्वर प्रसाद,बीस सूत्री अध्यक्ष बृजलाल हांसदा,उपाध्यक्ष गणेश महतो,झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो,प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो,सचिव सोनाराम हेंब्रम,मुखिया नरेश विश्वकर्मा, आरती देवी, जलेश्वरी देवी,सुखमती देवी, मोहन कु महतो,उमेश महतो, विजय कुमार रवि, देवेन्द्र कुमार,पंसस पति महतो,जगरनाथ रजक, निर्मल महतो,कांग्रेस नेता महावीर महतो,जेएमएम उप सचिव बालेश्वर महतो, टेकलाल चौधरी,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर – सलेश कुमार चौहान ,कथारा ओपी प्रभारी प्रिंस कुमार ,पेंक थाना प्रभारी सुमन कुमार ,नावाडीह थाना प्रभारी मनीष कुमार   आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4g6i

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *