जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सह जागरुकता शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लेकर जागरूक करना है ताकि लोग समय समय पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। बीडीओ ने बताया कि चेम्बर्स ऑफ फार्मर्स के द्वारा प्रगतिशील किसान का चयन करना है। प्रत्येक पंचायत में बिरसा हरित संवर्धन योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को सिंचाई कूप का वितरण किया जाना है। इस मौके पर मनरेगा योजना के तहत पांच लाभुकों को जॉब कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही तीन लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया। पांच सखी मंडल समुह की महिला को जेएसएलपीएस के द्वारा बैंक ऋण सहायता योजना के तहत 21 लाख रुपये का चेक दिया गया। मौके पर पशुपालन पदाधिकारी डॉ रमेश उरांव, बीपीआरओ अशोक गुप्ता, विकास मिश्रा, मिनाती सिंह, चाल्स टुडू, बीपीओ आशारोज हांसदा, अशोक मंडल, जेई विशाल गौरव, महेंद्र साह, जय कुमार आदि उपस्थित थे।
विधिक सेवा प्राधिकार सह जागरुकता शिविर में 21 लाख रुपये के परिसंपत्ति का वितरण किया गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/gzsv