जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सह जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश सार्थक शर्मा एवं परिधि शर्मा को प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव और अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। न्यायाधीशों द्वारा उपस्थित लाभुकों और ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लेकर जागरूक करना है ताकि लोग समय समय पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। वहीं प्रख़ंड में सभी विभागों का स्टाल लगाकर लोगों को सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का जानकारी देकर लाभ उठाने का अपील किया गया। वहीं मुख्य अतिथियों द्वारा पीएम आवास योजना, कृषि विभाग, जेएसएलपीएस, मनरेगा तथा समाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। जिसमें सखी मंडल समुह की महिला को जेएसएलपीएस के तहत बैंक ऋण सहायता के तहत 21 लाख रुपये का चेक दिया गया। पांच पीएम आवास लाभुकों को गृह प्रवेश हेतू पीएम आवास का चाभी थमाया गया। मौके पर उपप्रमुख पूनम देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉ शशिधर मिश्रा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ रमेश उरांव, बीपीआरओ अशोक गुप्ता, अस्तिना सोरेन, संजीव कुमार, मानव गण सहित प्रखंड और अंचल के कर्मी उपस्थित थे।
विधिक सेवा प्राधिकार सह जागरुकता शिविर में 21 लाख रुपये के परिसंपत्ति का वितरण किया गया
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/diry