धनबाद I धनबाद के आईआईटी-आईएसएम के सहायक प्रो यशवंत कुमार गजाला (36) की स्विमिंग पूल में डूबने से मंगलवार की मौत हो गई। वे बालासोर (ओडिशा) के रहने वाले थे। बताया जाता है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे रोजाना की तरह अन्य लोगों के साथ वह भी परिसर के स्विमिंग पुल गए। स्नान करने के दौरान तैरने के क्रम में वह गहरे पानी में चले गए। उसके बाद हो हल्ला होने लगी। लोग जब तक कुछ समझे पाते तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना के वक्त एक दर्जन से अधिक लोग स्विमिंग पूल में तैर रहे थे। उनके परिवार के सदस्य हावड़ा (बंगाल) में रहते हैं। घटना के बाद संस्थान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग परेशान हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। स्विमिंग पूल में डूबे प्रोफेसर को एसएनएमएमसीएच के मोर्चरी में रखा गया है। परिवार के सदस्यों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। करीब एक साल पहले ही उन्होंने यहां ज्वाइन किया था। वह खड़कपुर आईआईटी से पास किए थे। उनका ससुराल भी खड़कपुर में ही है। उनकी पत्नी खड़कपुर गई थी। आशंका जताई जा रही है कि स्विमिंग पूल में स्नान के दौरान हर्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। वैसे पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।