संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I प्रखंड के मकरमपुर संंकुल के धरमपुर प्राईमरी स्कूल के सहायक अध्यापक जोहन मुर्मू का निधन रविवार अहले इलाज के दौरान धनबाद सदर अस्पताल में हो गया। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र तथा दो पुत्री को छोड़ कर चले गए। सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2002 में धरमपुर प्राईमरी स्कूल में पारा शिक्षक के पद पर बहाली हुआ था। स्वः मुर्मू वर्तमान में धरमपुर प्राईमरी स्कूल के सहायक अध्यापक सह सचिव पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक स्वः मुर्मू किडनी तथा अन्य बीमारी से पीड़ित थे। परिजनों ने दुमका, देवघर के साथ धनबाद अस्पताल में भी इलाज कराया था। सहायक अध्यापक के निधन पर मकरमपुर संकुल के सभी शिक्षक के साथ बीआरसी मसलिया के कर्मियों ने भी शोक व्यक्त की है।
मौके पर एकीकृत सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की ओर से अनुप कुमार दत्ता, मिठुन कुमार नंंदी, चयन कुमार दे, बालक मंडल, रामदयाल मंंडल सहित अन्य शिक्षकों ने भी धरमपुर पहुंच कर स्वः मुर्मू के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों से मिले।