संवाददाता, मसलिया ( दुमका )/ झारखंड प्रदेश प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ मसलिया की ओर से प्रखंंड ईकाई की बैठक राज्य उपाध्यक्ष युधिष्ठिर मंडल जी के गरीमामयी उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल टुडू जी के अध्यक्षता में हूई। बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बैठक में जिन जिन मुद्दों पर सहमति बनी अभी तक राज्य सरकार ने पूरा नहीं किया। जिससे रिटायर होने वाले साथियों को कुछ भी नहीं मिल रहा है, जिससे बहुत ही दुखदायी महसूस करते हुए भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं।इस अन्याय के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जाएगा। सरकार को सचेत करते हुए कहा कि वादाखिलाफी छोड़कर परोपकारी भावना से कार्य करने का अनुग्रह किया।बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि बार बार पैसा और ड्राफ जमा करने के बाद भी सार्टिफिकेट जांच नहीं होना दुर्भाग्य है बार बार सार्टिफिकेट जांच के नाम पर पैसे और ड्राफ लेने के बाद भी सरकार और सरकार के पदाधिकारी कुंभकर्णी निंद को त्याग कर यथा शिघ्र जांच हो नहीं तो सरकार के इस अकर्मण्यता के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी।सभा को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष युधिष्ठिर मंडल जी ने राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द epf ,कल्याण कोष दे,जिन शिक्षकों का सार्टिफिकेट जांच नहीं कराया गया है जल्द से जल्द जांच करवाया जाए।अप्रशिक्षित शिक्षकों को एक बार और प्रशिक्षित होने का मौका दें नहीं तो राज्य सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए संघ बाध्य होगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रतिनिधि संजीव कुमार साह ने प्रखंड के शिक्षकों को यथाशीघ्र संकुल कमीटी का गठन करने का निर्देश दिये और प्रखंड में कार्यरत सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि आगामी आंदोलन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया बैठक में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल टुडू जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार वादाखिलाफी करना बंद कर यथाशीघ्र आकलन की परिक्षा 100नंबर का लें तथा एन सी पास शिक्षकों को बढोतरी मानदेय का भुगतान करे ।एन सी पास शिक्षक कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं और विभागीय अधिकारी आर्थिक शोषण के नियत से कार्यालय का चक्कर लगवा रहे हैंजो सरासर गलत है फौरन इस मामले का निराकरण करे नहीं तो जिला के पदाधिकारियों का शिकायत माननीय उपायुक्त दुमका महोदय से किया जाएगा।एवं सभी शिक्षकों से पंचायत कमीटी गठन करने में सहयोग करें एवं प्रखंड शिक्षा समीति का अगर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विधिवत रूप से चयन नहीं करते हैं तो प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी का शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक दुमका और उपायुक्त महोदय दुमका से किया जाएगा।सभाको संजीव कुमार साह,बरियार टुडू मुशताक जी जामा प्रखंड अध्यक्ष संजय दुवेऔर दुमका प्रखंड अध्यक्ष सुनील पांडेय जी ने भी सभाको संबोधित किया बैठक में मुख्य रूप से विभीषण मुर्मू, गणेश कुमार मोहली जी,गजेंद्र दत्ता जी,कन्हाई यादव जी उमेश टुडू जी हरिहर राणा जी ,पुलिस मुर्मू ,राजकिशोर मरांडी,अजीत कुमार राय ,मार्शल मुर्मू सहित अनेकों सहायक अध्यापकों मौजूद थे।
सरकार के खिलाफ सहायक अध्यापकों ने किया बैठक
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/r5ut