सहिया बहनों को आश्वासन देते हुए विधायक दीपिका ने कहा आपकी मांग जायज है 

बजट सत्र में आपकी बातों को मजबूती से उठाएंगे 

IMG-20230210-WA0035
महागामा। महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में सहिया अनिश्चितकालीन कलमबन्द हड़ताल के संबंध में धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन को लेकर विधायक दीपिका पांडे सिंह को सूचना मिलते ही सहिया बहनों से मिलकर आश्वासन दिए।वहीं सहिया बहनों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को लेकर ध्यानाकृष्ट कर कहा हम स्वास्थ्य-सहिया, झारखण्ड प्रदेश स्वास्थ्य-सहिया संघ के आहवान पर बीते 23 जनवरी से अपनी मांगो को लेकर हड़ताल धरना-प्रदर्शन अपने बैनर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रांगण में कलमबन्द हड़ताल का 19वाँ दिन अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर हैं।इन्होंने कहा हम गरीब – बहनों का आपको छोड़कर सुधि लेने के लिए कोई भी सरकार का एक भी प्रतिनिधि नहीं आया है न ही स्वास्थ्य विभाग से पदाधिकारीगण आए हैं।वहीं सहिया बहनों ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह से कहा कोविड -19 जैसे महामारी मे दिन रात स्वास्थ्य विभाग का 24 घंटे सेवा साथ ही साथ समाज में अन्य प्रकार की भूमिका निभाने वाली हम गरीब सहिया – बहनों की रहीं हैं।जायज मांगो को सहानुभुतिपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए हमें आपकी भरपूर आवश्यकता है।वही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार में उचित आवाज उठाने वाली विधायक दीपिका पांडेय सिंह, उचित कदम उठाने की मांग करेगी।वहीं विधायक दीपिका पांडे सिंह ने सहिया बहनों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी मांगे जायज है इसके लिए बजट सत्र में आपकी बातों को मजबूती से उठाएंगे और कल शनिवार को मंत्री व विधायक दल के नेता से भी बात करेंगे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rimv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *