निजी बैंक कर्मी को लूटने का प्रयास असफल

मेहरमा।‌ मंगलवार की दोपहर स्थानीय थाना क्षेत्र के झखरा-दिग्घी लाला टोला के बीच खुटहरी पुल के समीप एक निजी बैंक कर्मी के साथ दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास असफल रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर एक निजी बैंक कर्मी पैसे का कलेक्शन कर वापस बाराहाट लौट रहा था।‌ उसी दौरान हथियार से लैस दो अज्ञात अपराधी पहले से घात लगाकर पुल के पास था। जैसे ही बैंक कर्मी अपने बाइक से दिग्घी लाला टोला की ओर जा रहा था, उसी वक्त दोनों अपराधियों ने सड़क पर खड़ा होकर बैंक कर्मी का बाइक रोक दिया और उनके साथ जमकर मारपीट करते हुए रुपए से भरा बैग छीनने का प्रयास अपराधी करने लगा। उसी वक्त झखरा गांव की तरफ से एक चार पहिया में सवार कुछ लोग आ रहे थे। घटना को देखकर वाहन को रोककर उतर गए। अपराधियों ने चार पहिया पर सवार लोगों को भी धमकाया। इस दौरान बैंक कर्मी बचा लीजिए, बचा लीजिए की गुहार लगा रहे थे। जब अपराधी लूट की वारदात में असफल रहे तो दोनों अपराधी भाग खड़े हुए। मौके पर मौजूद कार सवार के मोबाइल फोन से निजी बैंक कर्मी ने बैंक के शाखा प्रबंधक को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मेहरमा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस संबंध में मेहरमा पुलिस से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पीड़ित द्वारा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। बुधवार सुबह आवेदन देने की बात कही है।‌ बताते चलें कि बैंक कर्मी के साथ अपराधियों ने जमकर मारपीट की है। घटना के वक्त बैंक कर्मी का चेहरा लहूलुहान था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/qxnh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *