मधुपुर । अखिल भारतीय चन्द्रवंशी महासभा के मधुपुर अध्यक्ष राजेश कुमार चंद्रवंशी ने पिछले दिनो भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान चंद्रवंशी समाज के पूर्वज चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध के संबंध में अशोभनीय टिपण्णी की निन्दा की ह्रै ।उन्होने कहा कि एटार्नी जनरल का बयान चन्द्रवंशी महासभा को आहत करने वाला है ।भारत जैसे धर्मनि२पेक्ष देश में एटॉर्नी जनरल जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए बयान देना कि जिस तरह जरासंघ के टुकड़े – टुकड़े कर फेंक दिया गया था जो जुट नही पाया उसी तरह जाली नोट व करेंसी को टुकड़े टुकड़े कर फेक देना चाहिए ।अटार्नी जनरल के इस अपमानजनक टिपण्णी के लिए माफी माँगनी चाहिए । उन्होने कहा कि सार्वजनिक रूप से माफी नही माँगने पर चन्द्रवंशी समाज आंदोलनरत रहेगा!