प्रोजेनी नर्सरी सिलांदा की नीलामी रद्द, व्यापारियों ने किया विरोध

111111111111111111

 जामा प्रखंड स्थित प्रोजेनी नर्सरी सिलांदा में गुरुवार को 500 आम और 50 लीची पेड़ की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गयी। ज्ञात हो कि न्यूनतम बोली कि राशि 4 लाख 35 हजार तय की गई थी। जिस पर नीलामी होनी थी। लेकिन व्यापारियों ने बोली कि राशि अधिक बताते हुए नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने से इंकार कर दिया। इस कारण डाक रद्द कर दिया गया। बता दें कि  प्रोजनी नर्सरी सिलान्दा में निर्धारित समय पर जिला उद्यान पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी की मौजूदगी में डाक शुरू की गयी। लेकिन बोली की राशि अधिक रहने के कारण भाग लेने वाले व्यापारियों ने आपत्ति जतायी और बोली की राशि कम करने की मांग की। लेकिन जिला उद्यान पदाधिकारी गौतम कुमार ने मानने से इंकार कर दिया। जिला उद्यान पदाधिकारी का कहना था कि प्रतिभागियों ने नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने से इंकार कर दिया। जिसपर जिला उद्यान पदाधिकारी ने कहा कि राशि का निर्धारण जिला कमेटी द्वारा किया गया है जो तुरंत हटाया नही जा सकता है। इसलिए नीलामी प्रक्रिया फिलहाल रद्द कर दी गयी है। और अन्य निर्धारित जगहों पर नीलामी पूरी होने पर पुनः सिलान्दा नर्सरी में डाक कराया जायेगा। उसके लिए जिला कमेटी से तिथि का निर्धारण कर सूचना दी जायेगी। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार, जिला उद्यान केंद्र लिपिक मनोहर प्रसाद यादव, प्रखंड उद्यान मित्र बारिश टूडू, नर्सरी प्रभारी राज नंदन सिंह सहित भाग लेने आये दूर दराज के व्यापारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dyzm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *