जरमुंडी बीआरसी में विभिन्न विद्यालयों का चल रहा है ऑडिट

कैश बुक से खाता- बही का मिलान कर ऑडिट किया जा रहा है

IMG-20230225-WA0100
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड स्थित बीआरसी भवन में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के खाता- बही का ऑडिट किया जा रहा है। रांची के निरूपम एसोसिएट के ऑडिट टीम द्वारा अंकेक्षण कार्य किया जा रहा है। बीआरसी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद जमालुद्दीन एवं वसुंधरा कुमारी ने सभी शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय का ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। ऑडिट टीम के सीनियर आलोक कुमार, किशन कुमार एवं आभास श्रीवास्तव द्वारा वर्ष 2018-19, 2019-20, 2020-21 में स्कूल सचिव द्वारा विकास मद, एमडीएम सहित अन्य मदों में सरकारी पैसे का जो खर्च हुआ है, उसका मिलान कर संबधित खातों का अंकेक्षण किया जा रहा है। ऑडिट टीम ने बताया कि स्कूल के कैश बुक से मिलान कर खर्च व वाउचर का जांच किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त की गई राशि, खर्च की गई राशि, अवशेष राशि, विद्यालय में उपस्थित छात्र संख्या, विद्यालय में कार्यरत रसोईयों की संख्या, विद्यालय में किचन शेड की स्थिति, विद्यालय की साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था आदि पर किये गये खर्च से संबंधित पंजी का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। ऑडिट में कैश, बैंक बुक, लेजर, चेक इश्यू रजिस्टर, सैलरी रजिस्टर, बैंक पासबुक, स्टॉक रजिस्टर, टीए, डीए रजिस्टर, मैनुअल समग्र शिक्षा मेनटेन रजिस्टर चेक हो रहे हैं। कहा की स्कूल में हुए विकास कार्यों के दौरान मजदूरों को मजदूरी के बदले दी गई राशि के रजिस्टर पर संबंधित मजदूर के साइन होने चाहिए। इस मौके पर बीआरसी के कर्मी एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/wqcx

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *