मधुपुर। शहर के कमर मंजिल पनाह कोला में एदार-ए सरिया मधुपुर की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एदार- ए- सरिया के नाजिमें आली जनाब कुतुबुद्दीन रिजवी उपस्थित हुए तथा इस बैठक की अध्यक्षता गुलाम याशिद फैजी तथा संचालन नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक उर्फ टार्जन ने किया। इस बैठक में केंद्रीय एदार -ए- सरिया पटना के तत्वधान में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा के राज्यों के तमाम जिलों एदारे – ए- सरिया जागरूकता अभियान सह समाज सुधार अधिवेशन हो रहा है इसी पर विचार विमर्श किया गया।उपस्थित सभी लोगों तथा कमेटी के अध्यक्ष व सचिव तथा गणमान्य लोगों ने निर्णय लिया की आगामी 13 फरवरी को एदार- ए -सरिया जागरूकता अभियान का समाज सुधार अधिवेशन का आयोजन मधुपुर में किया जाएगा। जिसमें देशभर के उलमा और बुद्धिजीवी शामिल होंगे जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी होंगे इस बैठक में होने वाले कार्यक्रम का संचालन समिति बनाया गया है संचालन समिति के अध्यक्ष गुलाम यासीन फैजी तथा सचिव नगर परिषद कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जियाउल हक होंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित एनुल होदा, हाजी रकीब अंसारी, फैयाज अहमद, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद जलालुद्दीन, हाफिज खुर्शीद, मोहम्मद अजमल नूरी, मुफ्ती परवेज, मो०सनाउल्लाह, मो० एकरामुल हक, मौलाना सद्दाम तथा दर्जनों मस्जिदों के सदस्य उपस्थित हुए!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/u8qi