चाइल्डलाइन दुमका के द्वारा बाल विवाह को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया जागरूकता अभियान

1
2

चाइल्डलाइन दुमका व ग्राम ज्योति के संयुक्त तत्वाधान में जामा प्रखंड के बारा गांव में  सोमवार को किशोरियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। जिसका उद्देश्य बाल विवाह को रोकना एवं सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाना है। चाईल्ड लाइन के मुकेश दुबे ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अक्षय तृतीया के उपरांत शादी विवाह बहुत तेजी से होने लगता है। जिसमें नाबालिग बच्चों की भी शादी कर दी जाती  है। इसके रोकथाम के लिए अलग-अलग क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर चाइल्डलाइन व ग्राम ज्योति ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। खास कर छोटे कस्बों में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। बताया कि जागरूकता के अभाव में छोटे कस्बे में इस तरीके की घटनायें होती है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शादी करना अपराध है। चाइल्डलाइन द्वारा जिला के विभिन्न प्रखंडों के  अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों व किशोरी केंद्र एवं स्कूल स्तर पर कार्यक्रम का प्रारंभ किया जा रहा है। चाइल्डलाइन जो कि बालकों की रक्षा के लिए कार्य करती है। कार्यक्रम में निक्कू कुमार साह, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका, सहिया, जलसहिया, वार्ड सदस्य एवं किशोर किशोरिया शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/y1h1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *