सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर जागरूकता रथ रवाना

IMG-20230220-WA0044
गिरिडीह। गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार समाहरणालय परिसर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर आज जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। जिससे जिले की किशोरियों को उक्त योजना के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उक्त योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इन योजना के तहत अधिकाधिक संख्या में लाभुकों को उक्त योजना से जोड़ लाभान्वित किया जाए।
इस योजना के संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्री सिन्हा ने कहा कि यह योजना  मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से एक है। जिला स्तर पर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि किशोरियों को इस योजना के तहत अधिकाधिक संख्या में जोड़कर अच्छादित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रखंडों/अंचलों व जिला समाज कार्यालय में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत काफी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा सभी प्राप्त आवेदनों का तय समय पर निष्पादन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस योजना के तहत जिले के लाखों किशोरियों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराया जा सकेगा बल्कि समाज में अपनी पहचान बनाने में किशोरिया सफल हो पांएगी। इस योजना का उद्देश्य बालिकाओं किशोरियों को शिक्षा से जोड़ने और वयस्क होने पर उसकी शादी के लिए जरूर सहायता करना है। इस योजना के लाभ से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत आठवीं क्लास से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा। आठवीं और नौवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं को 2500 रुपए का आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं 10वीं, 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को 5000 रुपए तथा इसके बाद 18-19 वर्ष की आयु पूरी होने पर 20,000 रुपए का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा।  
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nzks

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *