अभिषेक,काठीकुंड/ थाना प्रभारी रूपेश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय काठीकुंड में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री कुमार ने सड़क दुर्घटना से बचाव,ट्रैफिक नियमों की जानकारी व नियमों के पालन की अपील, साइबर सुरक्षा के साथ ही डायल 100 जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी. उपस्थित सभी छात्र- छात्राओं को अपने-अपने गांव व घरों में व्यापक रूप से इसकी जानकारी लोगो को देने की बात कहीं. उपरोक्त जानकारियों को साझा करते उन्होंने बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नही चलाने हेतु सभी से अपील की. मौके पर एसआई अमन राज,प्लस टू उच्च विद्यालय के अध्यापक अखिलेश कुमार त्रिपाठी,शुद्धोजित चटर्जी, मणिकांत यादव,अभय कुमार,सुप्रत कुंडू,सीमन मुर्मू के साथ ही सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थी.