आयुष्मान भारत संबंधित प्रभात फेरी अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर द्वारा निकाला गया

IMG-20221231-WA0044
मधुपुर। शुक्रवार अनुमंडल अस्पताल मधुपुर के उपाधीक्षक डॉक्टर मोहम्मद शाहिद सहित सभी कर्मियों एवं शहरी साहिया द्वारा मधुपुर शहरी क्षेत्र में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान से संबंधित जन जागरूकता हेतु प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा लोगों को इस संदर्भ में जागरूक  किया गया। कार्यक्रम के संदर्भ में उपाधीक्षक डॉ मोहम्मद शाहिद ने बताया कि लाल पीला तथा हरा कार्ड धारी परिवार के सदस्यों को निशुल्क 500000 तक का इलाज आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत किया जा रहा है। प्रभात फेरी को उपाधीक्षक डॉ मोहम्मद शाहिद, डीपीएम नीरज भगत तथा डीपीएमयू सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फेरी के दौरान आयुष्मान भारत आपके द्वार तथा लाल पीला हरा कार्ड आयुष्मान भारत का हकदार आदि नारा लगाया गया। डीपीएम नीरज भगत ने बताया कि यह अति उपयोगी जनकल्याणकारी योजना है। जिसके तहत आज लाल पीला तथा हरा कार्ड धारी किसी भी नामित प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क 500000 तक का इलाज करा पाते हैं। कार्यक्रम में बीपीएम इमरान अंसारी दामोदर वर्मा, अजय कुमार दास, नीरज कुमार, हसमत खान, मिनहाज अंसारी सहित सभी शहरी सहिया उपस्थित थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/3pxz

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *