बीएड छात्राओं ने बादल पत्रलेख के नाम सौंपा मांग पत्र 

IMG-20230304-WA0063
देवघर। देवघर ए. एस. महाविद्यालय में अध्ययनरत बीएड के छात्र-छात्राओं के एक शिष्टमंडल ने विकास भवन स्थित जिला बीस सूत्री कार्यालय पहुंच कर झारखंड सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख के नामे एक मांग पत्र बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मुन्नम संजय को सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने अभ्यास पाठ के लिए जे.सी.ई.आर.टी.द्वारा आवंटित विद्यालय में संशोधन की मांग की है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि आवंटित विद्यालय मुख्यालय से करीब 50-60 किलोमीटर दूर सुदूर क्षेत्र में पड़ता है,जहां सभी छात्र-छात्राओं को आने जाने में काफी कठिनाई होती है,खासकर छात्राओं के साथ सुरक्षा का भी समस्या है। इन समस्याओं से राहत हेतु हम सबों का अभ्यास पाठ के लिए शहर के आसपास के विद्यालयआवंटित की जाए। मांग पत़्र प्राप्त कर बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने इनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने हेतु कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को अग्रसरित कर दिया तथा सभी छात्र-छात्राओं को सकारात्मक कार्यवाही हेतु आशान्वित किया। इस दौरान राखी सिंह,प्रियंका कुमारी,तृप्ति सिंह,अदिति विश्वास,चन्द्रमुखी कुमारी,निवेदिता कुमारी,अनिशा कुमारी गुप्ता,जय प्रकाश पंडित,निगम आदि मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/cdw8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *