मुजफ्फरपुर I मुजफ्फरपुर, जिले मे भी बागेश्वर बाबा लग सकता है दरबार,एक खबर प्रकाश मे आया है। कि पटना और गया के बाद बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार बाबा गरीबनाथ की नगरी मुजफ्फरपुर में भी लग सकता है। सूत्रो के मुताबिक बागेश्वर सरकार की चार सदस्ययी टीम ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया। आपको बता दे कि मंगलवार को बागेश्वर सरकार की कोर कमेटी जिले के गरहा मैदान और पताही हवाई अड्डा मैदान का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस वर्ष के अंत तक बाबा बागेश्वर का मुजफ्फरपुर मे कार्यक्रम आयोजित होने कि संभावना है।