पूर्वी चंपारण विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के मधुबन प्रखंड मीडिया प्रभारी पिंटू सर्राफ जी की सड़क हादसे में शुक्रवार की रात मौत हो गई। इस मौत की खबर से परिवार और संगठन बहुत आहत हुआ है। आज मोतिहारी में विश्व हिंदू परिषद के माननीय जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार अधिवक्त के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन वृक्षा स्थान कार्यालय में किया गए। वि.हि.प. सह बजरंग दल के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख आनंद प्रकाश ने कहा कि पिंटू जी काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, इनकी शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व हुई थी। बजरंग दल के जिला संयोजक हेमंत कुमार और वि.हि.प. के प्रखंड अध्यक्ष ब्रिज भूषण दुबे ने कहां की इस दुख की घड़ी में हर कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ है। मौके पर उपस्थित प्रखंड मंत्री संजीव गुप्ता, संजीत सिंह राजपूत, अर्जुन कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, रत्नेश कुमार, अभय साहनी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे।