चुटोनाथ में 1 अप्रैल से बली बंद

2

जामा I जामा प्रखंड स्थित दुमका से महज आठ किलोमीटर दूर चुटोनाथ शिव पार्वती मंदिर एवं चुटो पहाड़ी बाबा व चुटो पहाड़ यात्रियों के लिए धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रुप में काफी प्रसिद्ध है। बुधवार को नवयुवक समिति चुटोनाथ का एक बैठक मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक में समिति ने निर्णय चड़क पूजा को देखते हुए लिया 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक बलि पूजा बंद रहेगी। आठ अप्रैल को ढाक आगमन,10 अप्रैल को बनेश्वर बाबा का आगमन व गांव भ्रमण, 14 अप्रैल को रात्रि जागरण व बाबा चुटोनाथ महादेव का पूजन समारोह होगा। 15 अप्रैल को (एक दिन के लिए) एकाह बलि पूजा व पहाड़ ठाकुर पूजा समारोह, 22 अप्रैल को अषमंगला एकाह बलि पूजा, 24 अप्रैल को दशहरा बलि पूजा आरम्भ हो जाएगी। इसके बाद रोज की तरह बलि देना शुरू हो जाएगा। चुटोनाथ सेवा समिति के  अध्यक्ष संजय राय ने बताया कि चुटोनाथ आनेवाले श्रद्धालु मंदिर में भोलेनाथ व पार्वती का पूजन उपरांत यहां के रमणीक दृश्यों के साथ चुटो पहाड़ व प्राकृतिक छटा का भी आनंद लेते हैं। चुटोनाथ क्षेत्र में यूं तो सालोंभर यात्रियों व पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन पहली बैसाख मास के चड़क पूजा में काफी भीड़ रहती है। इस दिन आसपास के सैकड़ों भक्त नियम पूर्वक रहकर आग पर चलते हैं। चड़क पूजा के अवसर पर मेला भी लगता है। बैठक में नवयुवक समिति के सचिव शिवशंकर मरांडी, कोषाध्यक्ष मंटू बास्की, निर्मल राय, शिवचंद राय,  अरूण राय, अमन मिर्धा, पुलिस बास्की, जियालाल मिस्त्री, मिथुन राय, कसन राय, बिष्णु राय, आदि   शामिल थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/eq3v

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *