जमुआ। झामुमो पार्टी का 4 मार्च को 50 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा जिसको लेकर जमुआ प्रखंड में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से तैयारी जोरों पर है। वहीं झामुमो प्रखंड कमेटी के द्वारा चौक चौराहा पर नुक्कड़ नाटक एवं बैनर इत्यादि चिपकाकर लोगों को 50 वा स्थापना दिवस के अवसर पर गिरिडीह झंडा मैदान पहुंचने की बात कह रही है। जमुआ प्रखंड उपाध्यक्ष झारखंड आंदोलनकारी ओम प्रकाश महतो ने आज जमुआ प्रखंड के सियाटांड़ ,चिलगा, नवडीहा, गोरो इत्यादि गांव का भ्रमण किया एवं हर चौक चौराहे पर बैनर भी लगाया प्रखंड उपाध्यक्ष ने कहा झामुमो का 50 वां स्थापना दिवस स्वर्ण स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसको लेकर जमुआ प्रखंड के क्षेत्र का भ्रमण कर एवं चौक चौराहे पर बैनर लगा रहे हैं एवं लोगों को अधिक से अधिक संख्या में गिरिडीह पहुंचने की अपील की है।मौके पर उपस्थित रवि ने कहा की प्रदेश में अभी के वर्तमान सरकार सभी तबके के हितो को लेकर गंभीर है विभिन्न योजनाओ के माध्यम से गरीब, पिछड़ी और किसान के जीवन को आसान कर रहे है इसलिए झारखंड के लिए मात्र झामुमो एक विकल्प है। साथ ही उन्होंने जमुआ पूर्वी से हजारों की संख्या में लोग को झंडा मैदान पहुंचने का आवाहन किया। मौके रामकुमार एवं कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5d80