गोढ़ी विवाह भवन में होता है बैनर छपाई का काम

नगर परिषद अध्यक्ष के भाई की प्रिंटिंग प्रेस का होता है काम

IMG-20230114-WA0058

गोड्डा। डाक बंदोबस्ती की प्रक्रिया के कारण सुर्खियों में आया नगर परिषद क्षेत्र के गोढ़ी विवाह भवन का फिलवक्त उपयोग बैनर छपाई के काम में होता है। इस भवन को नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू मंडल अपनी निजी संपत्ति समझकर अपने भाई के हवाले किए हुए हैं। उनके भाई संतोष मंडल के मंडल प्रिंटिंग प्रेस का कारोबार इसी सरकारी भवन से हो रहा है। शनिवार को इस बात का खुलासा हुआ।
गोढ़ी विवाह भवन की डाक बंदोबस्ती के खिलाफ 10 जनवरी से करीब 52 घंटे तक आमरण अनशन करने वाले नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ पाराशर ऊर्फ बच्चू झा ने इस भवन का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान यह सच उजागर हुआ कि नगर परिषद के अध्यक्ष इस सरकारी भवन का व्यक्तिगत उपयोग कर रहे हैं। उनके भाई के नाम पर संचालित प्रिंटिंग प्रेस के कारीगर निरीक्षण के दौरान इस भवन में बैनर एवं होर्डिंग बनाने का काम कर रहे थे। सामाजिक कार्यकर्ता श्री सौरभ ने स्थानीय सांसद, विधायक समेत जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के आला अधिकारियों से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। निरीक्षण से यह आरोप सिद्ध हुआ कि इस सरकारी भवन का उपयोग नगर परिषद अध्यक्ष अपने निजी हित में कर रहे हैं। इससे इस बात को भी बल मिल रहा है कि गोढ़ी विवाह भवन की 20 वर्ष के लिए डाक बंदोबस्ती की प्रक्रिया नगर परिषद अध्यक्ष ने व्यक्तिगत लाभ के लिए प्रारंभ करवाया है। यही कारण है कि डाक बोली लगाने वालों के लिए सुरक्षित जमा राशि 50 लाख रुपए निर्धारित किया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x3gl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *