पालोजोरी I शुक्रवार को पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के कचुवासोली पंचायत अंतर्गत गुलालडीह मोड़ स्थित नाबार्ड व पालोजोरी बासुकीनाथ प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बैनर तले कृषक उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ साथ उन्नतिशील विकास को लेकर काम की जा रही थी। वहीं इसी बीच शुक्रवार को गुलालडीह मोड़ स्थित पालोजोरी बासुकीनाथ प्रोड्यूसर कंपनी व नाबार्ड की सहयोग से चौधरी नवाडीह गांव में पेपर प्लेट ( पत्तल )बनाने की मशीन बैठाई गई। वहीं इस पेपर प्लेट बनाने वाली मशीन की उद्घाटन को लेकर मुख्य अतिथि के रूप में नाबार्ड व श्रीजनी से आनंद कुमार, सौरभ कुमार हलधर जिला समन्वयक प्रभु साह ने फिता काटकर किया। साथ ही उन्होंने कहा की हमलोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। पेपर प्लेट यानी पत्तल बनाने का निर्णय लिया। साथ ही लोगों को स्वरोजगार जैसे संसाधनों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि इस पेपर प्लेट मशीन की संचालन कर्ता पी बी पी सी एल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बलराम भंडारी को बनाया गया है। वहीं इस मौके पर कचुवासोली पंचायत के मुखिया राजीव रंजन उर्फ निवास मंडल बीओडी उदय शंकर भंडारी, पंकज कुमार, रंजीत कुमार राय, सुशील किस्कू, उमेश मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।